Legislative Assembly Election 2027: BJP विधायकों को लगने वाला है एक और झटका

उत्तराखंड में BJP विधायकों की हार्टबीट पहले से इंटर्नल सर्वे की रिपोर्ट ने बढ़ा रखी है और अब जिला कमेटी की रिपोर्ट विधायकों को और टेंशन देने वाली है। बीजेपी के विधायकों को फिर से टिकट मिलेगा या नहीं इसका फैसला पार्टी जिला कमेटी की रिपोर्ट के बाद ही करने वाली है।
BJP विधायकों को मिलेगा एक और झटका
दरअसल उत्तराखंड में आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर सत्तादल बीजेपी ने बूथ से लेकर विधायक स्तर तक का रिपोर्ट कार्ड तैयार करने की रणनीति बनाई है। जिसके चलते स्थानीय संगठन, जिला कमेटियां और विधानसभा वार बनाई गई कोर समितियां विधायकों के कामकाज और जनता के फीडबैक के आकलन के बाद विधायकों का रिपोर्ट कार्ड तैयार किया जाएगा।
इस फॉर्मूले को लेकर आगे बढ़ेगी पार्टी
हालांकि हाल ही में आई सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक 30 से ज्यादा विधायकों की परफॉर्मेंस को लेकर सवाल पहले ही खड़े हो चुके है, क्योंकि रिपोर्ट में सरकार के खिलाफ कम, जबकि विधायकों के खिलाफ नाराजगी ज्यादा बताई गई थी, लेकिन अब 2027 के विधानसभा चुनाव में जीत के लिए भाजपा ने जीत की सबसे ज्यादा संभावना के फार्मूले को टिकट निर्धारण का आधार बना दिया है।
जिला कमेटी की रिपोर्ट से तय होगा विधायकों का भविष्य
पार्टी के इसी फॉर्मूले के चलते भाजपा के कितने विधायकों का टिकट कटेगा और कितनों की टिकट रिपीट होंगे इसका फैसला जिला कमेटी की रिपोर्ट से तय होगा। इसे लेकर प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार का कहना है कि प्रत्येक कार्यक्रम और मिली जानकारी के माध्यम से जिला कमेटी विधायकों का रिपोर्ट कार्ड तैयार करेगी, जिसको कोर कमेटी के सामने रखा जाएगा और उसके बाद ही प्रत्याशी का चेहरा तय किया जाएगा।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


