पकड़ा गया लालकुआं का हत्यारा लंगूर… अब तक पकड़ लिए 360 उत्पाती बंदर…

लालकुआं। लंबे समय से क्षेत्रवासियों को परेशान कर रहे उत्पाती बंदरों एवं पिछले दिनों से लोगों पर जानलेवा हमला करने वाले खतरनाक लंगूर को पकड़ने के लिए नगर पंचायत लालकुआं द्वारा मथुरा से उत्पाती बंदरों को पकड़ने वाली टीम बुलाई है, जिन्होंने उक्त खतरनाक लंगूर समेत 360 से अधिक बंदरों को पकड़ कर तराई केंद्रीय वन प्रभाग के टांडा रेंज परिसर में वन विभाग के सुपुर्द कर दिया है।
एक मांह पूर्व क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी मोहम्मद इदरीश की मॉर्निंग वॉक के दौरान वार्ड नंबर 4 में धक्का देकर जान लेने वाले खतरनाक लंगूर समेत लालकुआं क्षेत्र में लंबे समय से सिर दर्द बने उत्पाती बंदरों को पकड़ने के लिए नगर पंचायत लालकुआं द्वारा मथुरा से उत्पाती बंदरों को पकड़ने वाली टीम बुलाकर पिछले 10 दिन से उक्त टीम द्वारा नगर के उत्पाती बंदरों को पकड़कर टांडा रेंज वन कंपाउंड में पहुंचाया जा रहा है। जहां ओके बंदरों को वन विभाग के सुपुर्द किया जा रहा है।
उत्पाती बंदरों को पकड़ने वाली टीम के सदस्य आसिफ खान ने बताया कि उनकी टीम मथुरा से आई हैं, वह जाल और पिंजरा लगाकर बंदरों को पकड़ते हैं और फिर टांडा रेंज कंपाउंड में ले जाकर वन कर्मियों के हवाले कर देते हैं। उक्त कार्य करने वालों में आसिफ खान के साथ-साथ शाहिद, अरमान और अकरम शामिल है। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा अब तक लगभग 360 उत्पाती बंदरों को पकड़ा जा चुका है। और अभी इतने ही बंदर क्षेत्र में मौजूद हैं वह उन्हें भी पकड़ कर जंगल में छोड़ देंगे।
इधर नगर पंचायत के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने बताया कि लंबे समय से नगर वासियों की उत्पाती बंदरों को पकड़ने की मांग थी, तथा हाल ही में लालकुआंवासियों के लिए आतंक का पर्याय बना लंगूर लोगों के घर में घुसकर उन्हें काट रहा था, और सामान को भारी नुकसान पहुंचा रहा था। उक्त लंगूर एक बुजुर्ग व्यक्ति को धक्का देकर जान से मार चुका है। इसीलिए उन्होंने मथुरा से बन्दर पकड़ने वाली टीम बुलाकर नगर के उत्पाती बंदरों को पकड़ने का अभियान चलाया है। तथा बुजुर्ग की जान लेने वाला लंगूर भी पकड़ा जा चुका है। उन्होंने कहा कि जब तक नगर के सारे बंदर पकड़ नहीं लिए जाते तब तक यह टीम बंदर पकड़ने का अभियान चलाती रहेगी।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


