मकान मालिक ने किराया माफ कराने की एवज में महिला से की शारीरिक संबंध बनाने की बात,मुकदमा दर्ज

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

बनभूलपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सनसनीखेज मामला सामने आया है यहां मकान मालिक ने किराया माफ करने की एवज में महिला से शारीरिक संबंध बनाने का दबाव देते हुए छेड़छाड़ शुरू कर दी पूरे मामले में महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।

ADVERTISEMENTS


बताया जा रहा है कि बनभूलपुरा में मुन्ना सटोरिये की नीयत अपनी किराएदार पर खराब हो गई। आरोपी.ने महिला को दबोच लिया और बोला कि महीने का किराया माफ कर दूंगा अगर वो बस एक बार शारीरिक संबंध बना ले। महिला किसी तरह उसके चंगुल निकल पुलिस के पास पहुंचे। इधर पुलिस ने मामले में आरोपी को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।

पीड़िता ने बताया कि बीती 7 फरवरी को दोपहर घर में अपने बच्चे को दूध पिला रही थी, तभी कमरे में मुन्ना सटोरिया आ गया। मैंने उससे पूछा मेरे पति घर में नहीं हैं, तुम घर में क्यो आए। तो वह कहने लगा कि मकान का किराया लेने आया हूं। मैंने उससे कहा कि किराए का महीना अभी पूरा नहीं हुआ है जब महीना पूरा हो तब किराया लेने आना लेकिन आरोपी नहीं माना और उसने महिला को उसने पीछे से पकड़ लिया तथा छेड़छाड़ की घटना को अंजाम देते हुए जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। किसी तरह पीड़िता आरोपी के चंगुल से जान छुड़ाकर थाने में भागी , और पुलिस को पूरी आपबीती दी बताते हुए तहरीर दी।पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी मुन्ना सटोरिए के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS