@लालकुआं -चाची बनी 420, अपने दूसरे पति से भतीजी का करवाया रेप

ख़बर शेयर करें

लालकुआं। रिश्ते भी आखिर बेगाने हो ही जाते हैं यहां चाची ने जहां अपने पति को छोड़ा वही अपनी सगी भतीजी को अपने दूसरे पति से दुष्कर्म करवा दिया और उसका पूरा साथ दिया. लाल कुआं की निवासी मंजू देवी ने यहां से बहला-फुसलाकर अपनी भतीजी को अपने साथ ले गई और जबरन अपने दूसरे पति से उसकी शादी करने को कहने लगी. इतना ही नहीं उनका गलत धंधे में धकेलने की भी खोजना थी.

Ad
Ad

सौतेले चाचा ने अपनी नाबालिग भतीजी का रेप कर दिया। पीड़िता ने खुद के साथ हुए रेप की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आरोपी चाचा और साथ देने वाली चाची को भी आगरा से गिरफ्तार कर दोनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जेल भेज दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार लालकुआं में रहने वाली एक महिला ने बीते 1 अप्रैल (शनिवार) को पुलिस में तहरीर देकर बताया कि उसकी नाबालिग लड़की घर से गायब हो गई है। जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच कोतवाली पुलिस की उपनिरीक्षक रंजनी आर्य को सौंपी। उपनिरीक्षक रजनी आर्य ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विवेचना शुरू की। जिसमें पुलिस को उसके मोबाइल नंबरों की लोकेशनों से पता चला कि लड़की आगरा है। तुरंत ही पुलिस आगरा पहुंची जहां पुलिस ने नाबालिग लड़की को सही-सलामत उसकी चाची मंजू देवी के घर से बरामद कर लिया। इसी दौरान नाबालिग लड़की ने पुलिस को बताया कि उसके साथ उसके सौतेले चाचा ने दुष्कर्म किया है। पुलिस ने आरोपी चाचा मुकेश यादव और उसका साथ देने वाली लड़की की चाची मंजू देवी को आगरा से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को पूछताछ में पता चला कि लड़की की चाची मंजू ने अपने पहले पति को दो साल पहले छोड़ दिया था। जिसके बाद वह आगरा निवासी अपने दूसरे पति मुकेश यादव के साथ आगरा में रह रहीं थी। इसी दौरान बीते एक अप्रैल दिन शनिवार की दोपहर लड़की की चाची मंजू देवी लालकुआं रेलवे स्टेशन पहुची और लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ आगरा ले गई। आगरा ले जाकर उसने अपने दुसरे पति मुकेश यादव के साथ उसकी शादी करने का दवाब बनाया जब लड़की नहीं मानी तो उसके सौतेले चाचा मुकेश यादव ने उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। जिसके बाद उन्होंने लड़की को बीती 5 अप्रैल को लालकुआं वापस भेज दिया। वहीं पुलिस को लड़की की चाची से पता चला कि वह लड़की की शादी कर उसे गलत कामों में धकेलने वाले थे। फिलहाल पुलिस ने आरोपी लड़की की चाची मंजू देवी और उसके सौतेले चाचा मुकेश यादव को गिरफ्तार कर लिया पुलिस ने दोनों के खिलाफ आईपीसी की धारा 363,366,376 एवं 3/4 वा 16/17 पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया है।