जानिए साइबर ठगों ने अब एसबीआई को कितने लाख की लगाई चपत

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

साइबर ठगी को लेकर एक बड़ी खबर राजधानी देहरादून से सामने आ रही है यहां पर साइबर ठगों ने अब स्टेट बैंक आफ इंडिया (एसबीआइ) को 2.88 लाख रुपये की चपत लगा दी। ठगों ने यह धोखाधड़ी एटीएम मशीन के तकनीकी पेच का फायदा उठाकर की गई है। एसबीआइ की मुख्य शाखा के सहायक महाप्रबंधक की तहरीर पर डालनवाला कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार पिछले साल 17 मार्च से पांच मई के बीच जिले में बैंक की विभिन्न एटीएम मशीन से धोखाधड़ी कर दो लाख 88 हजार रुपये निकाले गए हैं। तहरीर में बैंक की तरफ से बताया गया कि धोखाधड़ी की बात सामने आने पर मामले की जांच कराई गई। इसमें पता चला कि आरोपित मशीन में कार्ड स्वैप करने के बाद धनराशि अंकित तो करते थे।मगर एटीएम में जहां से धन निकासी होती है, उस स्थान को हाथ से ढक देते थे। 10 से 15 मिनट तक ऐसा करने पर सेंसर के काम नहीं करने की वजह से एटीएम आउट आफ सर्विस मोड में चला जाता है।

ADVERTISEMENTS

इससे एटीएम से निकलने वाली रसीद में आहरित धनराशि के बजाय एरर का संदेश प्रिंट होकर आता है।हाथ हटाते ही करंसी भी बाहर आ जाती है। ऐसा इसलिए कि बैंकों ने एटीएम में धन वापसी की व्यवस्था अब समाप्त कर दी है। इस तरह एटीएम से धन लेने के बाद भी आरोपित बैंक में एरर वाली रसीद के साथ धन नहीं निकलने की शिकायत करते थे। नियमानुसार उनके खाते में धनराशि दोबारा जमा कर दी जाती थी। इस तरह डेढ़ माह में 30 बार बैंक के साथ धोखाधड़ी की गई।

ADVERTISEMENTS