कश्मीरी मुस्लिम युवकों के साथ उत्तराखंड में मारपीट, धर्म पूछकर बेरहमी से पीटा

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

 

कश्मीरी मुस्लिम युवकों के साथ देहरादून विकासनगर में मारपीट

देहरादून से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। विकासनगर में दो कश्मीरी युवकों के साथ धर्म पूछकर मारपीट (Kashmiri Muslim assaulted in dehradun) का मामला सामने आया है

ADVERTISEMENTS

कश्मीरी मुस्लिम युवकों को देहरादून में धर्म पूछकर पीटा

मामला विकासनगर के मुख्य बाजार का है। जहां दो कश्मीरी मुस्लिम युवकों पर बेरहमी से हमला किया गया है। दोनों पीड़ित युवक कश्मीर के रहने वाले हैं। जानकारी के अनुसार दोनों युवक एक दुकान पर सामान खरीदने के लिए गए थे। दुकानदार ने युवकों को कश्मीरी भाषा में बात करते हुए देखा।

लोहे की रॉड से किया हमला

जानकारी के अनुसार दुकानदार ने दोनों युवकों के साथ गाली गलौज शुरू कर दिया। दुकानदार ने युवकों के नाम पूछे और पूछा कि क्या वे मुसलमान हैं। इसके तुरंत बाद, दुकानदार कथित तौर पर बाहर गए और लोहे की रॉड से दोनों युवकों पर हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया।

युवकों की हालत गंभीर

बताया जा रहा है बेरहमी से मारपीट में एक 18 साल के युवक के सिर पर 18 टांके लगे हैं। साथ ही दूसरे युवक का हाथ टूट गया। स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को गंभीर हालत में देहरादून के दून अस्पताल में रेफर कर दिया गया। दोनों कश्मीरी युवक भाई बताये जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS