काशीपुर -यशपाल ने सरकार पर साधा निशाना कहा कानून व्यवस्था हो गईं है धवस्त उत्तराखड़ में जंगलराज#lawdemolished

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

@jaspurcrimenews एसकेटी डॉट कॉम

जसपुर की जेष्ठ ब्लॉक प्रमुख गुरताज़ सिंह की पत्नी तथा महल सिंह के उत्तर प्रदेश पुलिस के द्वारा दिनदहाड़े गोली मार दिए जाने के बाद जिस तरह से मुरादाबाद पुलिस उत्तराखंड की पुलिस को चकमा देकर अस्पताल से भी फरार हो गई उससे प्रतिपक्ष यशपाल आर्य काफी बिफरे हुए नजर आए. उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है दिनदहाड़े लोगों को गोलियों का निशाना बनाया जा रहा है.

उन्होंने कहा कि जिस तरह से यह जघन्य कांड हुआ है उससे निश्चित रूप से प्रदेश की सरकार पर कानून व्यवस्था की के रूप में सवालिया निशान लगना लाजमी है निर्दोष लोगों को गोलियों का निशाना बनाया जा रहा है उसके बावजूद भी सरकारलोकप्रिय सरकार होने का ढोंग रच रही है. नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने काशीपुर स्थित मृतक के घर पर पहुंच कर उन्हें सांत्वना दी साथ ही उन्होंने कहा कि जिस तरह से लोगों पर गोलीबारी हो रही है उसे निश्चित रूप सरकार कटघरे में खड़ी है उसी इन लोगों की मौत का जवाब देना ही पड़ेगा.

ADVERTISEMENTS