जौनसार के अजीत की बदली किस्मत, ड्रीम 11 में खेलने से बने रातों रात करोड़पति

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

जौनसार के युवा अजीत सिंह तोमर की रातों रात किस्मत बदल गई और वो करोड़पति बन गए । यह संभव हुआ आइपीएल ड्रीम 11 में टीमें बनाने के बाद । जिसने उन्हें लाखों रूपए अक झटके में दिला दिए । जिसके बाद परिवार में खुशी का माहौल है ।

ADVERTISEMENTS


अजीत सिंह तोमर का गांव तहसील कालसी की खत फरटाड़ के लुहारी में है । अभी अजीत एलएलबी की पढ़ाई कर रहे हैं और साथ में विकासनगर तहसील में स्टांप विक्रेता भी है । अजीत नेे ऑनलाइन आइपीएल ड्रीम 11 में दो टीमें बनाई थीं। पहली टीम में डेढ़ करोड़ रुपये व दूसरी टीम में एक करोड़ रुपये मिलने थे। 1 अप्रैल को आइपीएल में

लखनऊ सुपरजाइंट्स व दिल्ली कैपिटल के बीच मैच खेला। 7:30 बजे शाम को मैच शुरू हुआ, जिसमें लखनऊ सुपरजाइंट्स की टीम विजयी रही। जिसके लिए उन्होंने ड्रीम 11 ऑनलाइन गेम में टीम बनाई थी, दूसरी टीम के लिए उन्हें एक करोड़ मिलने वाले थे, जो पहले नंबर पर आयी। जिस पर पैसा उसके खाते में आ गया। अजीत के करोड़पति बनते ही उनके परिवार में खुशी का माहौल है ।


महासू चालदा देवता मंदिर में किए दर्शन
ड्रीम 11 गेम में विजयी रहने वाले अजीत सिंह तोमर ने कहा कि वह इसके लिए पूरा श्रेय अपने माता-पिता व इष्ट देवता महासू महाराज थैना को देते हैं। पूरे परिवार ने अपने इष्ट व आराध्य देव सिद्ध पीठ महासू चालदा देवता मंदिर थैना में जाकर मत्था टेका और देवता की पूजा अर्चना की।

ADVERTISEMENTS