हो गई यहाँ अनहोनी अचानक लगी आग जिंदा जले परिवार के 5 लोग

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी skt. com

ADVERTISEMENTS

राजस्थान की राजधानी जयपुर से एक मन को व्यथित करने वाली खबर सामने आई है जहां एक ही परिवार के 5 सदस्य घर में अचानक लगी आग में जिंदा जल कर मर गए

मामला राजधानी जयपुर के विश्वकर्मा थाना क्षेत्र के जैसल्या गांव का है जहां मधुबनी बिहार निवासी एक परिवार किराए के मकान में रह कर अपनी गुजर बसर कर रहा था

बीती रात परिवार के लोग आने वाली अनहोनी से अंजान अपने कमरे में सो रहे थे कि अचानक मकान में आग लग गई और जल्दी ही आग ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया कि घर में सो रहा 5 लोगों का पूरा परिवार जिंदा जल गया कोई भी बच ना सका परिवार में माता पिता के अलावा 3 मासूम बच्चे भी थे जो आग बढ़ती देख अपनी जान बचाने के लिए कमरे के कोने में दुबक कर बैठ गए पर तब तक आग सब कुछ अपनी चपेट में लेकर उन तक पहुंच चुकी थी रात के समय आग की लपटें और आसमान में उठता धुएं का गुबार देख कर पड़ोसियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी आनन फानन में पुलिस और फायर ब्रिगेड के जवान 2 फायर ब्रिगेड गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंच गए और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया हालांकि वे परिवार वालों को बचा ना सके

खबर लिखे जाने तक पुलिस ने पांचों शवों को पोस्टमार्टम के लिए एंबुलेंस से मोर्चरी भिजवा दिया है हालांकि अभी भी पुलिस आग लगने का कारण जानने में जुटी है ।

ADVERTISEMENTS