#isroमानवयुक्त अंतरिक्ष मिशन- गगनयान को इस दिन लॉन्च करेगा इसरो, जानें यहां

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान इसरो बारत के पहले मानवयुक्त अंतरिक्ष मिशन- गगनयान को 21 अक्टूबर 2023 को सुबह 7 बजे से 9 बजे के बीच लॉन्च करेगा। इसरो ने ट्वीट कर बताया कि टीवी-डी 1 को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लांच किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS

बता दें कि इस मिशन के तहत अंतरिक्ष यात्रियों को पृथ्वी की 400 किमी की कक्षा में ले जाने से लेकर भारतीय समुद्री सतह पर उतारकर पृथ्वी पर सुरक्षित रूप से वापस लाने की यान की क्षमता का आंकलन किया जाना है। यह भारत के अंतरिक्ष पर्यटन के लक्ष्यों की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा।

यह कार्यक्रम भारत को बनाएगा चौथा देश
यह कार्यक्रम भारत को अमेरिका, रूस और चीन के बाद मानवयुक्त अंतरिक्ष उड़ान मिशन शुरू करने वाला चौथा देश बना देगा। गगनयान मिशन में अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष तक सुरक्षित ले जाना और वापस लाना शामिल है। इस मिशन का एक महत्तवपूर्ण घटक ड्रग पैराशूट की तैनाती है, जो क्रू मॉड्यूल को स्थिर करने और दोबारा इसके वेग को सुरक्षित स्तर तक कम करने में महत्तवपूर्ण भूमिका निभाता है।

ADVERTISEMENTS