भोला पहुँचे पीड़ितों के खेतों में, सरकार से मांगी फौरी राहत

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

कालाढूंगी एसकेटी डॉटकॉम

-->

पूर्व प्रमुख भोला भट्ट ने कालाढूंगी बिधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पूरनपुर,चकलुवा आदि क्षेत्रों में जाकर प्राकृतिक आपदा से पीड़ित क्षेत्र की जनता का फसलीय नुकसान और भू’कटाव के कारण घरों में पानी घुस जाने से जनजीवन प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया तथा पीड़ित परिवारों को खाद्यान्न सामग्री का वितरण कर हर संभव सहायता पहुँचाने का भरोसा दिया।

साथ ही उन्होंने मौके पर पहुंचकर स्थानीय प्रशासन से फोन के माध्यम से त्वरित रूप में किसानों की जमीन में हो रहे भू’कटाव को रोकने व जलभराव से निजात दिलाने की मांग की।
इस मौके पर भोला भट्ट ने कहा कि अत्यधिक वर्षा होने से ज्यादा नुकसान हुुुआ है।

प्राकृतिक आपदा ने एक तरफ जहाँ हमारे किसान भाईयों, गरीब जनता की धान,सोयाबीन सहित फसलों का नुकसान कर दिया वहीं दूसरी तरफ अत्यधिक भू’कटाव के कारण घरों में पानी घुस जाने से लोगों का जनजीवन प्रभावित हो गया है।तथा उन्होंने सरकार और प्रशासन से क्षेत्र की पीड़ित, बेसहारा जनता का इस आपदा से हो चुके नुकसान का जायजा लेकर शीघ्र मुआवजा दिया जाय।