इंसानियत हुई शर्मसार,दिव्यांग बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का किया प्रयास

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक खबर रामनगर क्षेत्र के सामने आ रही है यहां के विकास खण्ड के पीरूमदारा क्षेत्र के बसई रेलवे लाइन के अंडरपास में एक दिव्यांग बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है।कार के अंदर दिव्यांग बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश कर रहे व्यक्ति को दो युवकों ने पकड़ लिया। युवाओं और स्थानीय लोगों ने आरोपी की पिटाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी पूर्व सैन्यकर्मी पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।पीरुमदारा चौकी इंचार्ज भगवान महर ने बताया कि मंगलवार सुबह रिटायर सैन्यकर्मी इंदर सिंह मनराल ने सड़क पर घूम रही एक दिव्यांग बच्ची को चॉकलेट खिलाने के बहाने कार में बैठा लिया।

ADVERTISEMENTS

आरोपी कार को बसई रेलवे लाइन के अंडरपास में ले गया। कार को साइड में खड़ाकर उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक वहां से गुजर रहे थे जो बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनकर रुक गए। उन्होंने आरोपी को मौके पर पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी को कोतवाली ले गई।चौकी इंचार्ज ने बताया कि बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया गया और आरोपी के खिलाफ धारा 354(क) व पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS