प्रेमिका की शादी तय होने पर प्रेमी ने पिया कीटनाशक पदार्थ ,वही प्रेमिका को पता चलने पर उसने भी आत्महत्या करने की कोशिश

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

राज्य में आए दिन आत्महत्या को लेकर मामले सामने आते रहते हैं और आज के दौर में आत्महत्या को लेकर ऐसा लगता है कि यह ट्रेंड बन चुका है इसी क्रम में एक अजीबोगरीब मामला बागेश्वर जिले के गरुड़ क्षेत्र से सामने आ रहे हैं यहां पर अपनी प्रेमिका की शादी तय होने पर जहां प्रेमी ने कीटनाशक पदार्थ गटक लिया तो वहीं इस बात की खबर लगने पर प्रेमिका ने भी आत्महत्या की कोशिश की और विषाक्त पदार्थ गटक लिया। वहीं इसके बाद दोनों के परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे जहां दोनों का इलाज जारी है।

-->

दोनों की हालत में सुधार है। लेकिन ये घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। अस्पताल प्रबंधन ने इसकी सूचना पुलिस को दी और पुलिस मामले की जांच कर रही है।मिली जानकारी के मुताबिक बीती रात ये घटना घटी है। प्रेमी को जब प्रेमिका की शादी तय होने की बात पता चली तो प्रेमी ने जहर गटक लिया। वहीं जब प्रेमिका तक इस बात की खबर पहुंची तो उसने भी जहरीला पदार्थ खा लिया। घटना गरुण तहसील के बैजनाथ क्षेत्र की बताई जा रही है। दोनों के परिजन उनको बेहोशी की हालत में लेकर अस्पताल पहुंचे जहां दोनों का इलाज जारी है। दोनों की हालत में सुधार है।