गोरा पड़ाव के स्कूल में ममता एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी संस्था ने किया पौधारोपण

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी ।यहां पर सावन मास के अवसर पर ममता एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी संस्था ने बरेली रोड गोरापडाव में स्थित चंद्रावती तिवारी कन्या इंटर कॉलेज धौला खेड़ा में पौधारोपण का कार्यक्रम किया। संस्था की अध्यक्षा ममता बिष्ट (गुडु बिष्ट)ने बताया उनकी संस्था हर वर्ष सावन मास में पौधारोपण का कार्य करवाते हैं। अध्यक्षा ने करोना काल में ऑक्सीजन की कमी को समझाते हुए पौधारोपण का महत्व समझाया ।और सभी को अधिक से अधिक पौधारोपण करने का संदेश दिया ।वहीं संस्था की उपाध्यक्षा बबीता कांडपाल ने भी वृक्षों का महत्व समझाते हुए बताया कि वह आज मुख्य रूप से फलदार वृक्ष लगा रहे हैं ।

ADVERTISEMENTS

जिसमें मुख्य रूप से आम, लीची, अमरूद, नीम , परिजात,गुड़हल तुलसी, बेल आदि पौधों का रोपण किया गया ।इस कार्यक्रम में एनएसएस यूनिट गोरापडाव ने भी साथ दिया।इस उपलक्ष में नंदन सिंह चौहान, करिश्मा मेहरा, नेहा बिष्ट, अंजू बडाली, मीनाक्षी कबडवाल,लीला रावत और उनके साथ वाइस प्रिंसिपल सुनीता पांडे जी, पीटीआई बीना फुलारा जी ,कमला भट्ट आदि अध्यापिका भी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS