5 बच्चों की मां का बदनाम इश्क!, पति के सामने कबाड़ी वाले से रचाई शादी, देखिए वीडियो

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

Five Children Mother Marriage Ambedkarnagar

प्यार अंधा होता है…, ये कहावत तो आपने सुनी ही होगी। लेकिन इस मामले को सुनने के बाद आपको ये सच लगने लगेगा। उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर जिले से एक ऐसा ही अनोखी लव स्टोरी का मामला सामने आ रहा है। जहां पर प्यार ने ना समाज देखा और ना ही उम्र। यहां पर पांच बच्चों की मां ने अपने बेटे की उम्र के युवक के साथ शादी कर ली। हैरानी वाली बात तो ये है कि महिला का पति भी उस दौरान मौजूद था। लेकिन जैसे ही दोनों शादी के बंधन में बंधे, ये देखकर पति भावुक हो गया।

ADVERTISEMENTS

video- https://youtu.be/ubyzE5yNpRs?si=15SkPsMa0LhZbwYH

5 बच्चों की मां का बदनाम इश्क!

दरअसल ये पूरा मामला जहांगीरगंज क्षेत्र के हुसेनपुर खुर्द गांव का है। जहां पर निखिल देवरिया कबाड़ खरीदने गया था। इसी बीच उसका यहीं रहने वाली मुन्नी देवी से मिलना-जुलना हुआ। धीरे-धीरे ये मुकाकात प्यार में बदल गया। हैरानी की बात ये है कि लड़के की उम्र मुन्नी के सबसे बड़े बेटे के लगभग बराबर ही है।

पति के सामने कबाड़ी से रचाई शादी

इसके बावजूद दोनों ने शादी करने का सोचा। जब मुन्नी देवी के पति को ये बात पता चली तो घर पर जमकर हंगामा हुआ। हालांकि पति और परिवार वालों के दबाव के बाद भी मुन्नी देवी अपने फैसले पर अडिग रही। उन्होंने कहा कि वो निखिल के साथ ही जीवन बिताना चाहती हैं।

शादी देखकर भावुक हुआ पति

सोशल मीडिया पर दोनों की शादी की तस्वीरें और वीडियोज वायरल हो रही है। हिंदू रीति-रिवाजों के साथ दोनों ने शादी कर ली। इस दौरान मुन्नी का पहला पति भी वहीं मौजूद था। दुखी मन से पति ने कहा कि जब वो मेरे साथ रहना ही नहीं चाहती तो मैं उसे जबरदस्ती कैसे रोक लूं। शादी के बाद पति अपने पांचों बच्चों को लेकर वापस घर चला गया

ADVERTISEMENTS