Asia Cup 2024 के लिए भारतीय टीम की हुई घोषणा, इन 15 प्लेयर्स ने बनाई जगह

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें


इस महीने होने वाले महीला एशिया कप-2024 (Asia Cup 2024 )की मेजबानी श्रीलंका कर रहा है। ऐसे में BCCI ने टीम इंडिया की घोषणा कर दी है। एशिया कप के लिए 15 15 सदस्यीय टीम का ऐलान हो गया है। बता दें कि वर्तमान में टीम की साउथ अफ्रीका के साथ टी20 सीरीज चल रही है। ऐसे में मौजूदा समय में टीम के प्लेइंग 11 में से दो खिलाड़ियों को एशिया कप के लिए नहीं चुना गया।

ADVERTISEMENTS


BCCI ने 15 खिलाड़ियों का ऐलान कर दिया है जो एशिया कप के लिए टीम का हिस्सा होंगी। बता दें कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ 17 प्लेयर्स का ऐलान किया गया था। ऐसे में उन 17 में से दो खिलाड़ियों को एशिया कप टीम से बाहर कर दिया है। उन दो खिलाड़ियों का नाम अमनजोत कौर और शबनम शकील है।

Asia Cup 2024 में चार स्पिनरों को टीम में जगह
इस टूर्नामेंट के लिए टीम में चार स्पिनरों को जगह दी गई है। जिसमें सबसे अनुभवी स्पिनर दीप्ति शर्मा के अलावा श्रेयंका पाटिल, आशा शोभना और राधा यादव शामिल है। टीम की कमान हरमप्रीत कौर सभांलेंगी। तो वहीं उपकप्तान स्मृति मंधाना होंगी। रिजर्व प्लेयर्स की बात करे तो साइका इशाक़, श्वेता सहरावत, मेघना सिंह और तनुजा कंवर को रिजर्व में रखा गया है।

बता दें कि इसी महीने से एशिया कप का आगाज होने जा रहा है। भारत अपना पहला मैच पाकिस्तान के साथ 19 जुलाई को खेलेगी। जिसके बाद 21 जुलाई को यूएई और 23 जुलाई को नेपाल से भारत की भिड़ंत देखने को मिलेगी।

एशिया कप के लिए भारतीय टीम (Team India Asia Cup 2024 )
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप कप्तान), शेफाली वर्मा, दयालन हेमलता, उमा छेत्री (विकेटकीपर), ऋचा घोष (विकेटकीपर), जेमिमा रॉड्रिग्स, सजीवन सजना, दीप्ति शर्मा, श्रेयंका पाटिल, राधा यादव, आशा शोभना, पूजा वस्त्रकर, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी

ADVERTISEMENTS