हरिद्वार पहुंचे भारतीय खिलाड़ी Deepak Hooda गंगा की तेज धार में बहे, वीडियो वायरल

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

Deepak Hooda swept away in ganga haridwar RESCUED BY Uttarakhand Police

Deepak Hooda swept away in ganga haridwar: सावन के महीने में देश के कोने-कोने से भगवान शिव के भक्त कांवड़ यात्रा कर रहे हैं। ऐसे में बीते दिन सावन की शिवरात्रि के दौरान भी धर्म नगरी हरिद्वार में शिव भक्तों की भीड़ देखने को मिली। ऐसे में बीते दिन हरिद्वार में बुधवार को एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई। जहां पर भारतीय कबड्डी टीम के पूर्व कप्तना दीपक हुड्डा (Deepak Hooda) सावन की शिवरात्रि पर हरिद्वार(haridwar) पहुंचे थे।

ADVERTISEMENTS

इसी बीच गंगा में स्नान करने के दौरान वो तेज बहाव में बह गए। अच्छी बात ये रही कि पुलिस ने उन्हें बहते हुए देख लिया। उत्तराखंड पुलिस(Uttarakhand Police) ने उन्हें बहने से बचा लिया। इस पूरे रेस्क्यू का वीडियो भी सामने आया है।

हरिद्वार पहुंचे Deepak Hooda गंगा की तेज धार में बहे

बता दें कि भारतीय कबड्डी टीम के खिलाड़ी दीपक हुड्डा हरियाणा के रोहतक के रहने वाले है। हरिद्वार में उन्हीं का तेज बहाव में बहने का वीडियो वायरल हुआ। इसे उत्तराखंड पुलिस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। उन्होंने पोस्ट मे कहा कि प्रादेशिक सशस्त्र कांस्टेबुलरी (PAC) की टीम ने हुड्‌डा को रेस्क्यू किया। बीते दिन 23 जुलाई को शाम चार बजे के करीब ये वीडियो पुलिस ने पोस्ट किया था।

video link- https://youtube.com/shorts/UkH6DdGBmMI?si=To1eSLc2aeE_iC4z

घटना की वीडियो भी आया सामने

उत्तराखंड पुलिस ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “स्टार कबड्डी खिलाड़ी…और #UttarakhandPolice का स्टार रेस्क्यू!
अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित भारतीय कबड्डी टीम के पूर्व कप्तान दीपक हुड्डा आज हरिद्वार में गंगा के तेज बहाव में बह गए। मौके पर मौजूद 40वीं वाहिनी आपदा राहत टीम ने तेज़ी से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया। दीपक हुड्डा ने भी टीम को दिल से धन्यवाद कहा।”

दीपक हुड्डा का पैर फिसला

हुआ यू कि दीपक हुड्डा अपने परिवार के साथ सावन शिवरात्रि के दौरान हरिद्वार में गंगा स्नान कर रहे थे। तभी उनका पैर अचानक से फिसल गया और वो गंगा के तेज बहाव में बह गए। ऐसे में गंगा घाट पर तैनात पुलिस ने उन्हें सेस्क्यू किया।

भारतीय कबड्डी टीम के कप्तान दीपक हुड्डा

बता दें कि दीपक हुड्डा प्रो कबड्डी टीम के पूर्व कप्तना हैं। कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में वो भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। उन्हें अर्जुन पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।

ADVERTISEMENTS