#india #bharat देश में इंडिया और भारत नाम पर मचा घमासान, सीएम धामी ने विपक्ष पर साधा निशाना

Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

देश में इंडिया और भारत नाम को लेकर घमासान मचा हुआ है। इसी बीच सीएम पुष्कर सिंह धामी ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा है।

सीएम धामी ने विपक्ष पर साधा निशाना
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देश में इंडिया और भारत पर मचे ‘महाभारत’ पर विपक्ष पर जमकर निशाना साधा है। सीएम धामी का कहना हे की विपक्ष को भारत शब्द से परेशानी क्या है। हम सभी बचपन से भारत माता की जय ही कहते आए हैं।

विपक्ष के बयान बताते हैं उनकी सनातन धर्म के प्रति क्या है सोच
सीएम धामी ने कहा की विपक्ष के जो बयान आ रहे हैं वो बताते हैं कि उनकी सनातन धर्म के प्रति क्या सोच है। सीएम धामी ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि गठबंधन में शामिल तमाम बड़े नेताओं के ब्यानबाजी के बावजूद सोनिया और राहुल गांधी का मौन रहना इस बयान का समर्थन करता है।

देश में इंडिया और भारत नाम पर मचा घमासान
आपको बता दें की जी-20 शिखर सम्मलेन के दौरान राष्ट्रपति की ओर से दिए जाने वाले रात्रिभोज के निमंत्रण पत्र में प्रेसिडेंट ऑफ भारत लिखे जाने पर राजनीतिक महाभारत छिड़ गई है। विपक्ष ने आरोप लगाया कि सरकार देश के दोनों नामों इंडिया और भारत में से इंडिया को बदलना चाहती है।