दीवाली पर मिला कम बोनस!, गुस्साए कर्मचारियों ने खोल दिया टोल, घंटों तक एक्सप्रेसवे रहा फ्री,देखे video

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें
agra-lucknow-expressway 1100-bonus-on-diwali-employ-open-toll-both

दिवाली पर कम बोनस मिलने से कर्मी इतने नाराज हो गए कि उन्होंने कंपनी वालों का लाखों का नुकसान कर दिया। लेकिन इन नुकसान से आम जनता को काफी फायदा हो गया।

ADVERTISEMENTS

दरअसल आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे(Agra Lucknow Expressway) के फतेहाबाद टोल पर टोलकर्मियों को 1100 रुपए का बोनस कंपनी द्वारा दिया गया। कम बोनस से गुस्साए टोल कर्मियों बिफर हो गए। उन्होंने गुस्से में टोल खोल दिया। जिसके चलते कुछ घंटों के लिए एक्सप्रेसवे फ्री हो गया। इस वजह से कंपनी को लाखों का नुकसान झेलना पड़ा।

video link- https://youtube.com/shorts/3Cbc0I95XPo?si=FQHfYTrfb8HUSEBe

दीवाली पर मिला कम बोनस!, गुस्साए कर्मचारियों ने खोल दिया टोल

पुलिस को इसकी सूचना मिलते ही वो मौके पर पहुंची। जहां पहुंचकर उन्होंने स्थिति को संभाला। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच समझोता कराने की भी कोशिश की। करीब दो घंटे बाद स्थिति सामान्य हुई। दो घंटों तक एक्सप्रेसवे फ्री हो गया। इस बीच करीब 10 हजार से ज्यादा वाहन टोल टैक्स दिए बिना ही निकल गए।

1100 रुपए मिला था बोनस

जानकारी के मुताबिक टोल प्लाजा की जिम्मेदारी श्री साइन एंड दातार कंपनी के पास है। इसी साल उन्होंने मार्च के महीने से टोल संचालन संभाला। दीवाली आने पर कंपनी ने अपने कर्मचारियों को केवल 1100 रुपए का बोनस दिया। कर्मचारियों की माने तो वो पूरे साल काफी मेहनत करते है। उसके बाद भी उन्हें कम बोनस मिला है। जो कि काफी अपमानजनक है। मार्च में कंपनी ने ठेका लिया। तभी से कर्मी काम कर रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by ज़िन्दगी गुलज़ार है ! (@zindagi.gulzar.h)

मिनटों में बिना रुपके निकली गाड़ियां

ऐसे में कर्मियों का कहना है कि आधे साल का हवाला देकर आप कम बोनस नहीं दे सकते। सुबह की शिफ्ट शुरू होते ही कर्मियों ने कम बोनस के विरोध में काम करना बंद कर दिया था। साथ ही गेट खोल दिए थे। कुछ ही मिनटों में गाड़ियां बिना रुके निकलने लगीं।

ADVERTISEMENTS