हल्द्वानी में ब्यूटी पार्लर से लौट रही युवती से अभद्रता,फिर……..

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी। ब्यूटी पार्लर से आते-जाते समय युवती से अश्लील बातें करने एवं विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में हल्द्वानी में तूल पकड़ लिया है। युवती से अभद्रता और जान से मारने की धमकी देने पर पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है। कोतवाली क्षेत्र निवासी युवती ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि वह महर्षि रोड स्थित एक पार्लर में नौकरी करती है। चार अगस्त को गौरव नेगी उर्फ अक्कू नाम के युवक ने उसे जान से मारने की धमकी देने के साथ आपत्तिजनक और अभद्र शब्दों का इस्तेमाल भी किया। युवती का आरोप है कि लगातार अलग-अलग नंबरों से फोन कर उसे परेशान भी किया जा रहा है। दूसरी तरफ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS