Haldwani- पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार हो रही बरसात के चलते हल्द्वानी से लगा हुआ यह राजमार्ग हुआ बंद…….. अब इस मार्ग से आना होगा हल्द्वानी……..

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें
हल्द्वानी। पर्वतीय क्षेत्रों में पिछले 48 घंटे से हो रही बरसात फिलहाल आज तो हल्की हुई है, परंतु उसके बावजूद नदी नाले उफान पर अभी बने हुए हैं। जिसके चलते फिलहाल नदी नाले पार करना जानलेवा साबित हो सकते हैं। इसी के तहत पर्वतीय क्षेत्रों में हो रही बरसात के चलते चोरगलिया क्षेत्र में शेरनाले में जलस्तर बढ़ने के कारण सड़क पर आवागमन अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।

सभी प्रकार के वाहनों को चौकी कुंवरपुर एवं थाना चोरगलिया गेट से डायवर्ट किया जा रहा है।

कृपया अनावश्यक यात्रा से बचें और वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करें

ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS