जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख के चुनाव की अधिसूचना जारी, आचार संहिता लागू
ADVERTISEMENTS

उत्तराखंड में राज्य निर्वाचन आयोग ने जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख के चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है। साथ ही आज से हरिद्वार जिले को छोड़कर सभी 12 जिलों में आचार संहिता लागू हो गई है।
14 अगस्त को होंगे जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख के चुनाव
निर्वाचन आयोग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार 14 अगस्त को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान की प्रक्रिया संपन्न होगी. मतदान ख़त्म होने के बाद 14 अगस्त को ही मतगणना की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी.

ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


