हल्द्वानी के इस इलाके में अज्ञात युवक का नहर में मिला शव,जांच में जुटी पुलिस
ADVERTISEMENTS
हल्द्वानी में मंडी पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत नहर में अज्ञात शव मिला है। वरिष्ठ उपनिरीक्षक विजय मेहता ने बताया कि डायल 112 पर सूचना दी गई कि गौजाजाली दक्षिण की ओर नहर में एक अज्ञात शव पड़ा है।
सूचना पर उपनिरीक्षक गुलाब सिंह कांबोज चौकी प्रभारी मण्डी, कॉन्स्टेबल दीवान नाथ के तत्काल मौके के लिए रवाना हुए।
मौके पर जाकर पाया कि एक शव जो नहर में पड़ा है उसे नहर से बाहर निकाला गया। शव के बारे में आस-पास के गांव वालों से पूछताछ की गई तो कोई लाभप्रद जानकारी प्राप्त नहीं हो पाई है। शव की शिनाख्त हेतु आवश्यक प्रयास किए जा रहे हैं ।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


