विवादों में फिर नजर आए मैयर, 15 अगस्त पर किया अकाउंटेंट का अपमान, नाराज नगर निगम कर्मचारी बैठे धरने पर

ख़बर शेयर करें

राज्य में एक बार फिर विवादों में नगर निगम रुड़की के मेयर गौरव गोयल आ गए हैं और अब उन पर नगर निगम के अकाउंटेंट का अपमान करने का आरोप लगा है। अकाउंटेंट के अपमान करने से नाराज नगर निगम के कर्मचारी आज निगम परिसर में ही धरने पर बैठ गए हैं। इतना ही नहीं कर्मचारियों ने मेयर मर गया और मेयर मुर्दाबाद के नारे भी लगाए है।कर्मचारियों का आरोप है की 15 अगस्त के दिन मेयर के द्वारा नगर निगम के कर्मचारियों को सम्मानित किया जा रहा था। जब अकाउंटेंट गिरधर गोपाल का नंबर आया तो मेयर ने उनका अपमान कर दिया, जिसके बाद अकाउंटेंट भावुक हो गए। मेयर की इस हरकत के बाद से नगर निगम के कर्मचारियों में बेहद ही गुस्सा देखने को मिल रहा है।

Ad
Ad

इसीलिए आज नगर निगम के कर्मचारी मेयर गौरव गोयल के खिलाफ निगम परिसर में ही धरने पर बैठ गए।उनकी मांग है कि मेयर अपनी गलती की माफ़ी मांगे और अकाउंटेंट को लिखित में सुरक्षा का आश्वासन दें, उसके बाद ही धरना प्रदर्शन खत्म किया जाएगा। नगर निगम के मेयर गौरव गोयल किसी ना किसी विवाद को लेकर अकसर विवादों में रहते है। कभी उनपर महिला के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप लगता है, तो कभी नगर निगम के कार्याे में भ्रष्टाचार करने का आरोप लगता है।

नगर निगम के पार्षद भी उनपर तरह-तरह के आरोप लगाते रहते हैं। कुछ मामले में तो मेयर दोषी भी साबित हो चुके है। अब उनपर नगर निगम के अकाउंटेंट का अपमान करने का आरोप लगा है, जिसको लेकर नगर निगम के कर्मचारी निगम परिसर में ही धरने पर बैठ गए हैं। अब यह देखना होगा कि यह विवाद कितना लंबा चलता है और कब तक खत्म होता है।