सरोवर नगरी में मकान मालिक ने किरायेदार की नाबालिक लड़की के साथ किया बलात्कार पुलिस ने किया गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी एसकेटी डॉटकॉ

-->

नैनीताल एसकेटी डॉट कॉम

उत्तराखंड में महिलाओं और बालिकाओं के साथ दुराचार के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। चाहे छेड़खानी का मामला हो अथवा बलात्कार का मामला हर रोज ऐसी खबरें आने आम बात हो गई है ऐसी ही एक घटना पर्यटक नगरी नैनीताल से आ रही है जहां एक मकान मालिक ने अपनी किराएदार महिला की नाबालिग बेटी के साथ दुराचार किया। महिला को जब यह बात पता चली तो वह मकान मालिक के खिलाफ तहरीर लेकर कोतवाली पहुंची।

जानकारी के मुताबिक महिला ने कहा कि 18 अप्रैल को जब वह काम करने के बाद घर लौट रही थी तो उसने देखा कि मकान मालिक उसकी बेटी के साथ जबरन दुराचार कर रहा था उसने इस बात की पुष्टि अपनी बेटी से की तो बेटी ने कहा कि मकान मालिक उसके साथ गंदी हरकत कर रहा था। महिला ने बताया कि जब उसने मकान मालिक को गलत हालत में देखा तो है माफी मांग कर चला गया। महिला ने पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की पुलिस पुलिस ने मकान मालिक को गिरफ्तार कर लिया है तथा उसके खिलाफ पोस्ट एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है।