सरकारी भर्तियों पर चयन होते हुए भी 156 अभ्यर्थि हुए बाहर जाने

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

हम सरकारी नौकरी के लिए बहुत मेहनत करते हैं बहुत सी परीक्षाएं देते हैं परीक्षा में चयन होने के बाद उसे पद पर हमें नियुक्ति मिलती है लेकिन देहरादून में 156 अभियार्थि चयन होने के बाद सत्यापन के लिए 7 दिन का समय देने के बाद भी सत्यापन के लिए नहीं पहुंचे

ADVERTISEMENTS

देहरादून में चयन के बाद अभिलेख सत्यापन में न पहुंचने वाले 156 अभ्यर्थियों को उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने स्नातक स्तरीय भर्ती से बाहर कर दिया है। इन सभी को सात दिन का समय भी दिया गया था।

आयोग के सचिव एसएस रावत की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, आयोग ने छात्रावास अधीक्षक, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी, मैट्रन केयर सह हॉस्टल इंचार्ज, सहायक चकबंदी अधिकारी, सहायक प्रबंधक उद्योग, सहायक समाज कल्याण अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी, सहायक स्वागती, संरक्षक कम डाटा एंट्री ऑपरेटर, संवीक्षक सुपरवाइजर पदों पर भर्ती के लिए पिछले साल नौ जुलाई को पुर्नपरीक्षा आयोजित की थी। इसका परिणाम जारी करते हुए आयोग ने 16 अगस्त से 13 सितंबर तक अपने कार्यालय में अभिलेख सत्यापन किया। सत्यापन में निर्धारित तिथियों पर शामिल न होने वालों को आगामी सात दिन का अवसर दिया गया, लेकिन वह नहीं आए। इन सभी की सूची जारी करते हुए आयोग ने इनकी उम्मीदवारी खत्म कर दी है। अब ये इस भर्ती से बाहर हो गए हैं।

ADVERTISEMENTS