कालसी में इस नदी का कहर, मकान समेत लोहे का पुल भी हुआ ध्वस्त

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

doon news kalasi news

ADVERTISEMENTS

एसकेटी डॉट कॉम

भारी बारिश एवं बादल फटने से कालसी के सहिया मण्डी के पास जान जीवन अस्त व्यस्त हो गया है. एक मकान बहने के साथ ही आधा दर्ज़न मकानों को भी खतरा पैदा हो गया है.

देहरादून के कालसी में अमलावा नदी का कहर सहिया मंडी के पास अमलावा नदी आई उफान पर जिसके चलते लोहे का पुल टूट गया हैं वही साहिया के पास उदपाल्टा छानी में एक मकान पूर्ण रूप से नदी में बह कर चला गया है और लगभग आधे दर्जन मकानों को गिरने का खतरा बना हुआ है इसके अलावा अमलावा नदी के जलस्तर बड़ने से टूटू कैंप और साहिया बाजार को भी खतरा बना हुआ है।

आपको बता दे जनपद-देहरादून के कालसी-तहसील के अंतर्गत साहिया क्षेत्र में अमलावा नदी से हर साल बरसात में कहर बनकर टूटती है। भारी बारिश व बादल फटने से लाखो रुपये का जान-माल का नुकसान होता आ रहा है। बरसात से पहले हर वर्ष किसी भी आपदा से निपटने के लिए शासन प्रशासन द्वारा बैठकें आयोजित की जाती हैं और आवश्यक दिशा निर्देश भी जारी किए जाते हैं। लेकीन इन निर्देशों पर बारिश ऐसा कहर बरपाती है कि सारे इंतजाम धरे के धरे रह जाते हैं और शासन प्रशासन की तैयारियों की पोल खोल कर रख देते हैं।

ADVERTISEMENTS