हल्द्वानी में सब्जियों की कीमतों को लेकर नई रेट लिस्ट हुई जारी, शिकायत करने के लिए जारी किया यह नंबर

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी में सब्ज़ियों की बढ़ती कीमतों को लेकर जिला प्रशासन ने सब्जियों की आज की की नई रेट लिस्ट जारी कर दी है, कोई भी सब्जी विक्रेता इस लिस्ट से ज्यादा दाम पर सब्जी बेचता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी आज के सब्जियों के रेट के मुताबिक आलू ₹25 प्रति किलो, टमाटर और फूलगोभी ₹100 प्रति किलो, जबकि शिमला मिर्च ₹110 प्रति किलो उपलब्ध होगी।

ADVERTISEMENTS

सब्जियों की बढ़ती कीमत के बाद प्रशासन ने यह तय किया है कि अब रोजाना सुबह सब्जियों की रेट लिस्ट जारी की जाएगी और इसे सब्जी मंडी में हर सब्जी विक्रेता के पास चश्पा दिया जाएगा, निर्धारित रेट पर ही सब्जी विक्रेता सब्जी बेच सकेंगे रेट लिस्ट जारी होने के बाद भी कई विक्रेता सब्जी मंडी के अंदर अपनी मनमानी चला रहे हैं। ऐसे में मुनाफाखोरों पर प्रशासन ने नकेल कसने के लिए शिकायती नंबर जारी कर दिए हैं जिस पर मनमाने रेट लेने पर दुकानदारों के खिलाफ ग्राहक शिकायत दर्ज करा सकते हैं।


फुटकर व्यापारियों की मुनाफाखोरी रोकने हेतु सब्जियों के मूल्यों को नियंत्रित करने हेतु जिले में बनाई गई अनुश्रवण कमेटी के बाद जिला प्रशासन ने निर्धारित रेट से ज्यादा में बेचने वाले फुटकर व्यापारी की शिकायत दर्ज करने हेतु फ़ोन नंबर जारी कर दिए गए हैं ,जिसमें

हल्द्वानी शहर हेतु क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी गिरीश जोशी 80576 22 315

कालाढूंगी क्षेत्र हेतु चित्रा रौतेला पूर्ति निरीक्षक -9411178887

नैनीताल शहर के लिए सुरेंद्र बिष्ट-9758512202
रामनगर दीपचंद बेलवाल पूर्ति निर-9719332682

ADVERTISEMENTS