हल्द्वानी रोड में दबंगों ने स्टोन क्रशर में घुसकर तोड़फोड़ के साथ ही सुरक्षाकर्मी को पीटकर किया अधमरा,

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

लालकुआं। क्षेत्र में गुंडागर्दी का सनसनीखेज मामला सामने आने से हड़कंप मच गया है यहां नैनीताल रोड के हल्द्वानी मार्ग स्थित एक स्टोन क्रशर में दबंगों द्वारा जबरन घुसकर सुरक्षाकर्मियों के साथ बेरहमी से मारपीट और कार्यालय में तोड़फोड़ करने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। हमले में एक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस ने क्रशर प्रबंधन की तहरीर पर नामजद आरोपियों सहित – अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं। नैनीताल नेचुरल स्टोन क्रशर के ध्यान सिंह और भीम सिंह रावत ने पुलिस को बताया कि 30 अप्रैल की रात करीब 8:30 बजे ग्राम आनंदपुर निवासी पप्पू कुमार और नगला निवासी पिंटू कुमार ने जबरन क्रशर परिसर में घुसने का प्रयास किया। जब सुरक्षाकर्मी महिपाल ने उन्हें रोका, तो आरोपियों ने लाठी-डंडों से उस पर हमला कर दिया। घायल महिपाल को गंभीर हालत में रुद्रपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोप है कि प्रारंभिक हमले के कुछ देर बाद ही दोनों आरोपी अपने 8-10 साथियों और कुछ महिलाओं के साथ दोबारा क्रशर पहुंचे। इस बार उन्होंने परिसर में जमकर तांडव मचाया, कर्मचारियों को पीटा और कार्यालय में तोड़फोड़ की। आरोपी जान से मारने की धमकी दे गए। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है

ADVERTISEMENTS