हल्द्वानी: दमुवाढुंगा क्षेत्र में नाले का बढ़ा जलस्तर, लोगों में दहशत का माहौल,देखे वीडियो
ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी: हल्द्वानी से सटे पहाड़ी क्षेत्रों में पिछले दो दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण जलभराव की स्थिति गंभीर होती जा रही है। दमुवाढुंगा स्थित वन चौकी और चौफुला चौराहा क्षेत्र में नाला उफान पर आ गया है, जिससे पानी सड़कों के साथ-साथ किनारे बने घरों तक पहुंच गया है।
ADVERTISEMENTS
video link- https://youtube.com/shorts/Hw83I3PCPYg?si=pSMyzDp2DmAdkwbu
स्थानीय निवासियों में भय का माहौल है और लोग सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। प्रशासन की टीमें लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं। लोगों से अपील की जा रही है कि वे अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें और सुरक्षित स्थान पर बने रहें।
मौसम विभाग ने अभी भी भारी बारिश की संभावना जताई है, जिसके चलते प्रशासन अलर्ट मोड पर है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


