हल्द्वानी- भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, उफान पर सभी बरसाती नाले, अलर्ट मोड पर प्रशासन,देखे वीडियो

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी: पिछले दो दिनों से जारी भारी बारिश ने शहर के जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। शहर के अधिकांश इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है, जिससे लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।गौला बैराज से लेकर गौला पुल, शेर नाला और सूर्या नाला उफान पर हैं। वहीं देवखड़ी, कलसिया और रक्सिया नाले भी तेज रफ्तार से बह रहे हैं,

ADVERTISEMENTS

video link- https://youtu.be/joq4VbN-Mqc?si=ns_zIdc4NgMAI6ex

जिससे नालों के किनारे बसे लोगों की चिंता बढ़ गई है। कई इलाकों में पानी घरों के भीतर तक घुसने का खतरा बना हुआ है।प्रशासन ने नदी किनारे रहने वाले निवासियों को सतर्क रहने की अपील की है। कई परिवारों को एहतियातन कल सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया। शहर के विभिन्न रिहायशी क्षेत्रों में जलभराव की वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।मौसम विभाग ने भारी वर्षा को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। प्रशासन, आपदा प्रबंधन विभाग, एसडीआरएफ और पुलिस की टीमें फील्ड में लगातार निगरानी कर रही हैं ताकि किसी भी तरह की आपदा की स्थिति में तत्काल राहत व बचाव कार्य किए जा सकें।

ADVERTISEMENTS