गौला नदी खतरे के निशान से ऊपर, बैराज में बढ़ा पानी का दबाव
ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी। लगातार हो रही बारिश ने गौला नदी के जलस्तर को खतरनाक स्तर तक पहुंचा दिया है। कैचमेंट में हो रही भारी वर्षा के कारण गौला बैराज में पानी तेजी से बढ़ रहा है। ताजा जानकारी के अनुसार वर्तमान में 44,124 क्यूसेक पानी गौला बैराज के डाउनस्ट्रीम में छोड़ा जा रहा है और नदी खतरे के निशान से 20 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बैराज के डाउनस्ट्रीम क्षेत्र में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें और पूरी सतर्कता बनाए रखें
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


