हल्द्वानी-25 एकड़ रोड में युवक के सिर में मारी ईंट…. किया लहूलुहान…. पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी….

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

लालकुआं। यहां 25 एकड़ बाजार में खरीदारी करने के दौरान एक युवक ने दूसरे युवक के सिर में मामूली सी बात पर ईंट मार दी, जिससे युवक का सिर फट गया, उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लालकुआं में लाया गया है, 112 नंबर में दी गई सूचना और घटना की तहरीर देने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गत शाम 25 एकड़ रोड में लगने वाली दुकानों में खरीदारी कर रहे दीपू मण्डल का स्लीपर फैक्ट्री में रहने वाले मोनू बोरा से मामूली सी बात पर विवाद हो गया, आरोप है कि मोनू बोरा नामक युवक शराब के नशे में धुत्त था, जिसने दीपू मंडल से पार्टी मांगी मना करने पर वह गाली गलौच करने लगा, तथा जान से मारने की धमकी देने लगा, विरोध करने पर मोनू ने सड़क के किनारे पड़ी ईट को उठाकर उसके सिर में मार दिया, जिससे दीपू लहूलुहान हो गया। घटना के बाद परिजनों ने 112 सेवा को सूचना दी, तथा कोतवाली पहुंच कर घटना की लिखित तहरीर दी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है, वहीं घायल युवक का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लालकुआं में उपचार किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS