हल्द्वानी के व्यापारी एवं बरेली रोड निवासी का विवाह के दो सप्ताह बाद हुआ आकस्मिक निधन… परिवार में मचा कोहराम…

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी। विवाह के दो सप्ताह बाद हार्ट फेल होने से युवा व्यवसायी की मौत हो गई, बीते 5 नवंबर को उसका विवाह हुआ था, घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, उक्त युवक का मंगल पड़ाव सब्जी मंडी में मशरूम का कारोबार था।
गुरुवार की देर रात करीब 3 बजे मशरूम कारोबारी गणपति बिहार गोजाजाली मंडी चौकी क्षेत्र निवासी मोहम्मद इमरान उर्फ बबलू उम्र करीब 30 वर्ष पुत्र खुर्शीद अहमद कि अचानक सीने में दर्द होने के कारण तबीयत बिगड़ गई थी, जिसे उसके परिजन व पड़ोसियों के द्वारा नैनीताल रोड स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, बताया जा रहा है कि हार्ट फेल होने के कारण उसकी मौत हुई है।
मोहम्मद इमरान का 5 नवंबर को वाट नंबर 31 इंदिरा नगर छोटी रोड निवासी रफीक की बेटी के साथ विवाह हुआ था, और 8 नवंबर को जैस्मिन ग्रांड मैं पार्टी दी थी। विवाह के बाद परिवार में काफी खुशी का माहौल था। अचानक बीती रात इमरान को हार्ट अटैक पड़ गया। और उसकी मौत हो गई।
बताया जाता है कि इमरान अपने पिता खुर्शीद के साथ मंगल पड़ाव सब्जी मंडी में मशरूम का कारोबार करते थे।
वह अपने माता-पिता व चार बहनों को रोता बिलखता छोड़ गया है।वह पांच भाई-बहन थे, तीन बहनों की शादी हो चुकी है जबकि छोटी बहन पढ़ाई कर रही है।
उसकी मौत की घटना के बाद घर में मातम सा छा गया है। शादी को 2 सप्ताह ही हुए थे। आज शाम करीब 4:00 बजे इमरान का उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS