जिले में भारी बारिश की आशंका के चलते डीएम आए अलर्ट मोड पर,दिए निर्देश

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

नैनीताल -भारी बारिश के चलते मौसम विभाग ने 3 से 4 दिन बारिश अलर्ट जारी किया है वहीं भारी बारिश की आशंका के चलते जिले के डीएम ने सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को 24 घंटे अलर्ट पर रहने के लिए निर्देश दिए हैं और डीएम ने कहा है कि नैनीताल जिले में भूस्खलन वाली जगह को चिन्हित किया जाए और आने-जाने वाले लोगों से अपील की जा रही है कि मौसम को देखते हुए ही वह घर से बाहर निकलें क्योंकि भूस्खलन के चलते कई अप्रिय घटनाएं हो चुकी हैं। भूस्खलन की आशंका को देखते हुए पूरे नैनीताल जिले में 31 जेसीबी तैनात की गई है .

ADVERTISEMENTS

जिनको जरूरत पड़ने पर बढ़ाया या घटाया जा सकता है। गौला नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सिंचाई विभाग के अधिकारियों को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है।साथ ही यह भी निर्देश दिए गए हैं कि वह नदी के जल स्तर पर नजर बनाए रखें और निचले इलाकों को समय से पहले अलर्ट कर दें दूसरी तरफ पुलिस प्रशासन को खासा निर्देशित किया गया है कि नदी किनारे जाने वाले लोगों पर कड़ी नजर रखी जाए और जनता से अपील की गई है कि बारिश के दिनों में नदी नालों के पास ना जाएं और अपना बचाव करें.

ADVERTISEMENTS