बरेली में 500 रूपए की शर्त लगाकर युवक ने रेलवे के अधिकारी के गाल पर जड़ा थप्पड़, मची खलबली

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

बरेली में 500 रूपए की शर्त लगाकर युवक ने रेलवे के अधिकारी के गाल पर जड़ा थप्पड़, मची खलबली

बरेली.यूपी के बरेली में बातों-बातों में एक युवक ने दोस्तों से यह शर्त लगा ली, कि वह मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में घुसकर सहायक वाणिज्य प्रबंधक (ACM) को थप्पड़ जड़ सकता है। इसी के बाद वह सीधे एसीएम के पास पहुंचा और थप्पड़ जड़ दिया।

ADVERTISEMENTS

आरोपित की हरकत से कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारियों ने आरोपित को पकड़ लिया। आरोपित ने अपना नाम धीरेंद्र गंगवार निवासी लिंकर एनक्लेव इज्जतनगर (Izzatnagar) बताया। उसके विरुद्ध सरकारी काम में बाधा, धमकी व अन्य धाराओं में प्राथमिकी लिखी गई है।

मुकेश कुमार इज्जतनगर रेल मंडल (Izzatnagar Railway Division) में सहायक वाणिज्य प्रबंधक (एसीएम) हैं। इज्जतनगर पुलिस (Izzatnagar Police) को दिये गए शिकायती पत्र में उन्होंने बताया कि सोमवार को पौने चार बजे के करीब वह कार्यालय में बैठे थे। इसी दौरान अचानक से एक युवक ने कक्ष में प्रवेश किया और हमला कर दिया। धमकी देते हुए मारपीट शुरू कर दी।

शोरगुल सुनकर कार्यालय के कर्मचारियों ने हमलावर को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम धीरेंद्र गंगवार बताया। उसे लेकर कर्मचारी इज्ज्तनगर थाने पहुंचे। पूछताछ में आरोपित ने स्वीकार किया कि कालोनी के रहने वाले दोस्त रवि व मनोज से उसने शर्त लगाई थी।

नहीं पता किसे मारा थप्पड़?

आरोपित शराब के नशे में था। पुलिस ने जब पूछा कि किसके साथ मारपीट की है तो उसे इस बात की जानकारी तक नहीं थी। ऐसे में माना जा रहा है कि उसके दोस्तों ने तय योजना के तहत यह हरकत कराई है। इज्जतनगर इंस्पेक्टर संजय कुमार ने बताया कि आरोपित के दोस्तों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

ADVERTISEMENTS