मोदी की रैली में भीड़ जुटाने के अलावा प्रमोद तोलिया ने यह किया बड़ा काम

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी एसकेटी डॉटकॉम

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी विधानसभा से अपनी दावेदारी पुख्ता कर रहे भाजपा के प्रदेश कार्यकारी सदस्य एवं वार्ड 38 से पार्षद प्रमोद तो लिया ने मोदी की रैली में भारी संख्या में कार्यकर्ताओं और आम जनता को रैली स्थल में पहुंचाने में योगदान दिया।

कार्यकर्ताओं को किसी भी तरह से दिक्कत ना हो इसके लिए पार्टी के वॉलिंटियर के अलावा प्रमोद तो लिया के समर्थकों ने बड़ी भूमिका निभाई। पार्किंग स्थल में गाड़ियों की पार्किंग के लिए स्थान बनाने के अलावा उन्हें समुचित ढंग से पार्किंग करने मैं सहयोग दिया। इसके अलावा हल्द्वानी के चारों कोनों मैं रैली स्थल पर पहुंचने वाली सभी कार्यकर्ताओं और जनता के लिए अपनी कंपनी की ओर से पेयजल की व्यवस्था की। वीर शिवा स्कूल जगदंबा नगर पानी की टंकी एमबीपीजी महिला डिग्री कॉलेज के अलावा सभी पार्किंग स्थलों पर अपने कार्यकर्ताओं द्वारा पेयजल की व्यवस्था कराई गई।

प्रमोदतोलिया हल्द्वानी विधानसभा भाजपा की टिकट के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। भाजपा के लिए वह हमेशा ही समर्पित रहे हैं। वर्तमान में उनकी पत्नी बेला तोलिया जिला पंचायत की अब तक की पहली निर्विरोध निर्वाचित सदस्य के अलावा अध्यक्ष हैं। इसके अलावा प्रमोद तोलिया सबसे बड़ी ग्राम पंचायतों पनियाली के प्रधान रहे हैं। इसके अलावा उनकी पत्नी पूर्व में पनियाली से ही क्षेत्र पंचायत सदस्य रह चुकी हैं। प्रमोद का हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र में भी काफी जनाधार रहा है।

जिले की प्रथम नागरिक होने के नाते बेला तोलिया को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के साथ मुख्य मंच पर विराजमान होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ बेला समेत मंच पर विराजमान लोगों के साथ प्रधानमंत्री गर्मजोशी से मिले।

ADVERTISEMENTS