15 दिनों में भाजपा में मच सकती है भगदड़ ! 6 विधायक होंगे कांग्रेस में शामिल:कुंजवाल

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए अब हर एक राजनीतिक दल अपना कुनबा बढ़ाने में लगी हुई है और जिस प्रकार से विधानसभा चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं सारे राजनीतिक दल में दल बदल होना शुरू हो चुका है इसी समय कांग्रेस के खेमे से एक बड़ी खबर सामने आ रही है यहां पर जागेश्वर विधायक व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि अगले 15 दिनों में 6 भाजपा के विधायक कांग्रेस पार्टी में शामिल होंगे।

ADVERTISEMENTS

सभी विधायक कुमाऊं और गढ़वाल क्षेत्र के हैं ।वहीं कुंजवाल के बयान के बाद से उत्‍तराखंड की राजनीति में खलबली मच गई है। कौन लोग हैं जो कांग्रेस में शामिल होना चाहते हैं इस पर कुछ वालों ने कहा कि बस थोड़ा इंतजार करने की जरूरत है। रविवार को जागेश्वर में कुंजवाल ने प्रेस वार्ता करते हुए कहा है कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है और कई और विधायक बीजेपी छोड़ कांग्रेस में आने वाले है।पूर्व विधानसभा स्पीकर ने बयान देकर सियासी भूचाल मचा कुमांऊ और गढ़वाल क्षेत्र के 6 विधायक उनके संपर्क में है। उन्होंने कहा कि भाजपा के विधायक भी भाजपा के नीतियों से त्रस्त हैं जिसके चलते अब उनका रुझान कांग्रेस के प्रति बढ़ रही है।

ADVERTISEMENTS