E20 पेट्रोल के मुद्दे पर अगर आज हुए चुनाव तो कितनी सीट जीतेगी BJP? सर्वे में पता चल गया जनता का मिजाज!

ख़बर शेयर करें

E20 Petrol Political Impact: पेट्रोल की बढ़ती कीमतें आम जनता के लिए सिरदर्द बनी हुई है। इसी बीच एथेनॉल मिक्स पेट्रोल ने नई बहस छेड़ दी है। E20 पेट्रोल को लेकर देशभर में लगातार चर्चा तेज हो रही है। पेट्रोल में 20% तक एथेनॉल मिलाने की नीति को सरकार बढ़ावा दे रही है, लेकिन दूसरी ओर कुछ वाहन मालिक इसके इस्तेमाल के बाद गाड़ी के माइलेज और परफॉर्मेंस को लेकर अपनी चिंता जाहिर कर रहे हैं।

इसी बीच NBT के एक सर्वे में 316 जिलों के 22,567 वाहन मालिकों से E20 पेट्रोल को लेकर उनकी राय पूछी गई। सर्वे में लोगों ने माइलेज, गाड़ी के रखरखाव के खर्च और कम एथेनॉल वाले पेट्रोल के विकल्प को लेकर अपनी बात रखी। सर्वे में E20 को लेकर लोगों की राय के साथ यह सवाल भी पूछा गया कि अगर आज चुनाव में यह बड़ा मुद्दा बन जाए, तो इसका BJP की सीटों पर क्या असर हो सकता है। आइए जानते हैं कि अगर E20 के मुद्दे पर आज चुनाव हों तो बीजेपी कितनी सीटें जीतेगी…!

66% लोगों ने माइलेज कम होने की बात कही

सर्वे में शामिल 66% वाहन मालिकों ने दावा किया कि E20 पेट्रोल इस्तेमाल करने के बाद उनकी गाड़ी का माइलेज 10% से ज्यादा घट गया। माइलेज में कमी को लेकर सामने आया यह आंकड़ा E20 के असर पर चल रही बहस को और बढ़ाता है।

53% ने E20 व्यवस्था को बताया फेल

सर्वे के अनुसार, 53% लोगों ने E20 से जुड़ी मौजूदा व्यवस्था को पूरी तरह फेल बताया। वहीं, 19% लोगों ने इसे केवल ठीक-ठाक माना। इसके अलावा 6% लोगों ने कहा कि E20 ठीक से काम नहीं करता, जबकि 5% ने इसे बिल्कुल बेकार बताया।

परफॉर्मेंस पर असर, खर्च बढ़ने का दावा

E20 पेट्रोल को लेकर गाड़ी की परफॉर्मेंस और खर्च पर भी सवाल उठे। सर्वे में 45% वाहन मालिकों ने कहा कि गाड़ी की परफॉर्मेंस से जुड़ा खर्च बढ़ गया है। वहीं 42% लोगों ने E20 पेट्रोल को बहुत खराब बताया।

E0 और E10 का विकल्प चाहते हैं लोग

सर्वे में 31% लोगों ने E0 या E10 पेट्रोल का विकल्प उपलब्ध कराने की मांग की। इन लोगों का मानना है कि ग्राहकों को अपनी गाड़ी के मॉडल और जरूरत के हिसाब से कम एथेनॉल वाला पेट्रोल चुनने का विकल्प मिलना चाहिए।

BJP की सीटों पर क्या होगा असर?

NBT के सर्वे में E20 पेट्रोल को लेकर लोगों की राय के अनुसार अगर आज इस मुद्दे पर आज चुनाव हुए तो करीब 66 प्रतिशत जनता मौजूदा सरकार के खिलाफ जा सकती है। सर्वे में शामिल 66% वाहन मालिकों ने माइलेज में 10% से ज्यादा गिरावट की बात कही है। हालांकि, इससे यह सीधे तौर पर साबित नहीं होता कि ये सभी लोग BJP को वोट नहीं देंगे। फिर भी, अगर E20 पेट्रोल का मुद्दा चुनाव में बड़ा बनता है, तो इन आंकड़ों को सरकार के लिए चिंता का संकेत माना जा सकता है। हालांकि, इसे किसी चुनाव के वास्तविक नतीजे या पक्की भविष्यवाणी के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए।

ADVERTISEMENTS Ad