IAS Transfer: राज्य सरकार ने 18 आईएएस अधिकारियों को सौंपी नई जिम्मेदारी, तबादले का आदेश जारी

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

IAS Transfer: राज्य सरकार ने 18 आईएएस अधिकारियों को सौंपी नई जिम्मेदारी, तबादले का आदेश जारी

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। एक साथ 18 आईएएस और तीन एचसीएस अधिकारियों का तबादला (IAS Transfer) किया गया है। सभी अफसरों को तत्काल प्रभाव से नया पदभार संभालने का निर्देश दिया गया है। चीफ एडमिनिस्ट्रेटर, सीईओ, सिटी मजिस्ट्रेट समेत कई पदों के प्रभार में बदलाव हुआ है। तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश मंगलवार को जारी किया गया है। हरियाणा की खबर है।

पंकज यादव को प्रधान सचिव, हरियाणा सहकारिता विभाग के पद पर नियुक्त किया गया है। साथ ही पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के प्रधान सचिव और हरियाणा भवन नई दिल्ली के प्रिंसिपल रेजिडेंट कमिश्नर पद का प्रभार भी सौंपा गया है। संजय जून को मेवात डेवलपमेंट एजेंसी के अध्यक्ष पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। हिसार मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी के सीईओ पद की जिम्मेदारी गीता भारती को दी गई है, जो पहले हिसार डिविजन के आयुक्त पद पर कार्यरत थे।

हरियाणा इस्टेट एग्रीकल्चर मार्केटिंग बोर्ड के चीफ एडमिनिस्ट्रेटर पद पर धर्मेंद्र सिंह को नियुक्त किया गया है। मनोज कुमार-1 को सीईओ हरियाणा परिवार सुरक्षा न्यास पद पर पद अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। आयुष सिन्हा को फरीदाबाद सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड पद पर नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह डिप्टी कमिश्नर फरीदाबाद पद पर कार्यरत थे। इसके अलावा स्मार्ट सिटी लिमिटेड फरीदाबाद का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

इन जिलों के डिप्टी कमिश्नर बदले 

डिप्टी कमिश्नर जींद पद डॉ वैशाली शर्मा को नियुक्त किया गया है। चरखी दादरी का नया डीसी मनदीप कौर को बनाया गया है, जो वर्तमान में निदेशक मानव संसाधन हरियाणा और विशेष सचिव मानव संसाधन विभाग पद पर कार्यरत है। इससे पहले चरखी दादरी के डीसी डॉ मुनीश नागपाल थे, जिन्हेंस्थानांतरित  विशेष सचिव हरियाणा सचिवालय स्थापना पद पर नियुक्त किया गया है।

जींद डीसी पद पर कार्यरत इमरान रजा को निदेशक मानव संसाधन हरियाणा और विशेष सचिव मानव संसाधन विभाग पद पर नियुक्त किया गया। कैथल डीसी पर की जिम्मेदारी आईएएस अधिकारी अपराजिता को सौंपी गई है। इसके अलावा वह एडिशनल सेक्रेटरी मत्स्य विभाग पद अतिरिक्त प्रभाव भी संभालेंगी।

इन HCS अफसरों को मिला नया पदभार 

प्रदीप अहलावत-1 को HAFED का सचिव बनाया गया है। सतर्कता अधिकारी, HAFED पद का अतिरिक्त प्रभार भी उन्हें सौंपा गया है। शुभम को सिटी मजिस्ट्रेट रोहतक पद पर नियुक्त किया गया है। संपदा अधिकारी, एचएसवीपी अंबाला पद का अतिरिक्त प्रभार नीलम मेहरा को दिया गया है, जो वर्तमान में डिप्टी सेक्रेटरी हरियाणा मॉनिटरिंग एंड कोऑर्डिनेशन सेल पद पर कार्यरत हैं।

ADVERTISEMENTS