मैं किसी को हराने के लिए या फिर जिताने के लिए नहीं लड़ रहा चुनाव-शोएब

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

अंकुर सक्सेना।हल्द्वानी के एसडीएम कोर्ट में आज समाजवादी पार्टी के प्रबल दावेदार शोएब अहमद के द्वारा अपना नामांकन पत्र जमा किया गया बता दें कि नामांकन पत्र जमा करने के के बाद शोएब अहमद ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि प्रदेश की जनता ने दोनों ही राजनीतिक पार्टियों को पिछले 21 वर्षों से देखा है जिन पार्टियों के द्वारा अभी तक चुनावी माहौल को देखते हुए जनता से वादे तो कर दिए जाते हैं लेकिन सत्ता में आने के साथ ही वह वादों को पूरा नहीं करती है लेकिन भोली भाली जनता को चुनावी समय में बड़े-बड़े वादे करके यह राजनीतिक पार्टी जीत जाती है।

ADVERTISEMENTS

और 5 साल तक सामने नहीं आती है शोएब अहमद ने कहा कि मैं पिछले 5 सालों से जनता के बीच में हूं और इसे जनता भी बखूबी समझती है। और विधानसभा पूरा हल्द्वानी शहर की होती है ना की एक क्षेत्र की। और हल्द्वानी के कुछ क्षेत्र हैं जैसे बनभूलपुरा राजपुरा दमुआ ढुंगा इन क्षेत्रों को वोट पाने की राजनीति की वजह से पक्षपात किया गया है और इसे क्षेत्र की जनता भी काफी अच्छे से समझ रही है। जनता उन्हें वोट देगी जो जनता के बीच में रहता है। जिसके बाद मीडिया के एक सवाल पर शोएब अहमद ने जवाब दिया कि मैं यहां पर किसी को हराने के लिए या फिर जिताने के लिए चुनाव नहीं लड़ रहा हूं मैं चुनाव में पिछली बार हार गया था।

उसके बाद भी जनता के साथ रहा और 14 तारीख को जनता खुद इसका जवाब दे देगी। उत्तराखंड में सपा की सरकार जरूर बनेगी। इस दौरान सपा प्रत्याशी शोएब अहमद जिला अध्यक्ष डिंपल पांडे आदि लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS