उत्तराखंड में बदले भर्ती के मानक, अब सिर्फ ये बन सकेंगे होमगार्ड

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में होमगार्ड भर्ती में उत्तर प्रदेश के समय से चले आ रहे मानकों को बदल दिया गया है। अब प्रदेश में होमगार्ड बनने के लिए शैक्षणिक योग्यता को बदल दिया गया है। इसके साथ ही अधिकतम आयु सीमा में भी बदलाव किया गया है।

Ad
Ad


होमगार्ड भर्ती के लिए बदले भर्ती मानक
होमगार्ड भर्ती में उत्तर प्रदेश के समय से चले आ रहे मानकों में उत्तराखंड सरकार ने बदलाव किया है। अब उत्तराखंड में होमगार्ड बनने के लिए 10वीं पास होना अनिवार्य कर दिया गया है। इसके साथ ही अधिकतम आयु में बदलाव किया गया है।

पहले होमगार्ड भर्ती में शामिल होने के लिए अधिकतम आयु सीमा 50 वर्ष थी। लेकिन अब इसे बदलकर 40 वर्ष कर दिया गया है। जबकि भर्ती में शामिल होने के लिए न्यूनतम आयु पहले की ही तरह 18 वर्ष ही रहेगी। इसके साथ ही पुरुष अभ्यर्थियों के लिए लंबाई में छूट का प्रविधान भी किया गया है।

चार मई को जारी हुआ था शासनादेश
होमगार्ड भर्ती के मानकों में बदलाव का शासनादेश शासन ने बीती चार मई को जारी किया गया था। जिसके मुताबिक अब 10वीं उत्तीर्ण महिला-पुरुष ही होमगार्ड भर्ती में शामिल हो सकेंगे। जबकि इस से पहले पर्वतीय जिलों के लिए शैक्षिक योग्यता पांचवीं पास और मैदानी जिलों के लिए आठवीं पास थी।

मानकों में हुए ये बदलाव
शासनादेश जारी होने के बाद मानकों में कई बदलाव हुए हैं। शैक्षिक योग्यता में बदलाव के साथ ही अधिकतम आयु में भी बदलाव किया गया है। इसके साथ ही पुरुष अभ्यर्थियों को लंबाई में छूट प्रदान की गई है।

लंबाई में छूट देते हुए इसका मानक अब नागरिक पुलिस के समान कर दिया गया है।अब सामान्य व ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए लंबाई का मानक 165 सेमी किया गया है। जबकि पहले ये मानक 167.7 सेमी था।

इसी तरह अनुसूचित जाति-जनजाति के अभ्यर्थियों के लिए लंबाई का मानक 157.5 सेमी कर दिया गया है। जबकि पहले ये मानक 162 सेमी था। जबकि पर्वतीय क्षेत्र के अभ्यर्थियों के लिए 162.7 की जगह 160 सेमी किया गया है।