यहां के होम मिनिस्टर पाए गए कोरोना पॉजिटव

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

देश में चाहे कोरोनावायरस के मामले आने कम हो गए हो। लेकिन अभी तक खतरा पूरी तरह टला नहीं है लेकिन इसके बावजूद भी लोग लापरवाही करते जा रहे हैं इसी क्रम में एक बड़ी खबर महाराष्ट्र से सामने आ रही है यहां पर गृह मंत्री दिलीप वलसे पाटिल कोरोना पॉजिटव पाए गए हैं. कोविड-19 के हल्के लक्षण देखे गए हैं. उन्होंने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है. दिलीप पाटिल ने ट्वीट करते हुए कहा कि हल्के लक्षण का एहसास होने के बाद मैंने कोरोना टेस्ट का फैसला किया. मैं कोरोना पॉजिटिव पाया गया हूं.उन्होंने आगे कहा कि मेरी स्थिति ठीक है और डॉक्टर की सलाह मान रहा हूं. मैं उन सभी से अपील करता हूं कि जो भी लोग नागपुर, अमरावती और अन्य कार्यक्रमों के दौरान संपर्क में आए हैं वे अपनी जांच करवा लें.

ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS