इन्हें किया HNB का चिकित्सा शिक्षा विवि देहरादून का कुलपति नियुक्त, आदेश जारी

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें


हेमवती नंदन बहुगुणा (HNB) उत्तराखण्ड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय देहरादून के कुलपति के रूप में डॉ. मदन लाल ब्रह्मा भटट को नियुक्त किया गया है। इस संबंध में गुरुवार शाम को आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।

ADVERTISEMENTS


बता दें किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) के पूर्व कुलपति रह चुके केजीएमयू के रेडियोथैरेपी विभाग के प्रोफेसर डॉ मदन लाल ब्रह्म भट्ट को हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय देहरादून का कुलपति नियुक्त किया गया है।

Uttarakhand news
शासन ने किए आदेश जारी
जारी आदेश में लिखा है कि हेमवती नन्दन बहुगुणा उत्तराखण्ड चिकित्सा, शिक्षा विश्वविद्यालय, देहरादून के कुलपति के पद के कार्य दायित्यों के प्रावधानों के अधीन डॉ मदन लाल ब्रह्म भट्ट, प्रोफेसर, रेडियोथैरेपी विभाग, किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय, लखनऊ, उत्तर प्रदेश को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से पांच वर्ष की अवधि या 70 वर्ष की अधिवर्षता प्राप्त करने तक जो भी पहले हो छह तक की अवधि के लिए हेमवती नन्दन बहुगुणा उत्तराखण्ड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय देहरादून का कुलपति नियुक्त किया जाता है

ADVERTISEMENTS