यहाँ देवर – भाभी की जंगल मे पेड़ से लटकी मिली लाश, मचा हड़कंप

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

चमोली एसकेटी डॉट कॉम

ADVERTISEMENTS

चमोली जिले के नंदानगर क्षेत्र के प्राणमति गांव के देवर भाभी का शव जंगल में पेड़ से लटका मिलने से हड़कंप मच गया. ग्रामीण महिलाएं जब लकड़ी और घास लेने के लिए जंगल में गई तो उन्हें एक पेड़ पर दोनों महिला पुरुष की लाश मिली तो उन्होंने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी.

ग्रामीणों ने इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी तहसील को दी तहसीलदार आरके देवली अपने दलबल सहित मौके पर पहुंचे उन्होंने ग्रामीणों से इस संबंध में पूछताछ की तो ग्रामीणों ने बताया कि यह गांव की ममता 26 पत्नी अनिल कुमार तथा कुंवर राम27 पुत्र मेहरबान गांव के ही है और आपस में यह रिश्ते में देवर भाभी लगते हैं.

तहसीलदार ने दोनों शव को नीचे उतार कर ग्रामीणों के समक्ष इन का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तहसीलदार द्वारा बताया गया कि इन दोनों की कैसे मौत हुई है तो सब पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद सामने आएगा. देवर भाभी के एक साथ फांसी लगाई जाने चर्चा ने कई अटकलों को जन्म दे दिया.

ADVERTISEMENTS