बड़ी खबर:- करवाचौथ पर पुरुषों की भी छुट्टी, इस राज्य की सरकार ने की घोषणा

करवाचौथ के दिन अमुमन महिलाओं को छुट्टी दी जाती है। लेकिन हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने करवा चौथ के दिन केवल महिलाओं को मिलने वाले अवकाश के दायरे को बढ़ा दिया है। उन्होंने प्रदेशवासियों को एक विशेष तोहफा दिया है। अब करवा चौथ में महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों को भी इस दिन छुट्टी दी जाएगी। यानी साफ है कि पुरूष भी अब इस अवसर पर अपने परिवार के साथ समय बिता पाएंगे।
करवाचौथ पर पुरुषों की भी छुट्टी
मुख्यमंत्री के इस ऐलान के बाद अब आने वाली 29 अक्टूबर यानी करवा चौथ के दिन पूरे प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। मालूम हो कि इससे पहले इस त्यौहार पर केवल महिला कर्मचारियों को ही छुट्टी दी जाती थी। लेकिन अब सरकार के इस कदम से दोनों पति-पत्नी को छुट्टी दी जाएगी।
29 अक्टूबर को प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे
सरकार की इस घोषणा के बाद 29 अक्टूबर को प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। तो वहीं राज्य के सभी सरकारी और गैर-सरकारी स्कूलों और कॉलेजों में भी सभी के लिए छुट्टी घोषित की गई है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


