यहाँ कलयुगी पिता ने किया शर्मसार नाबालिग पुत्री से करता रहा दुष्कर्म

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

Beautiful Image

फरीदाबाद : शहर में एक व्यक्ति ने बाप-बेटी के रिश्ते को तार-तार कर दिया। पत्नी की मौत के बाद वह अपनी नाबालिग बेटी से ही जबरदस्ती संबंध बनाने लगा। पिता की घिनौने हरकत से परेशान बेटी ने मुजेसर थाने में शिकायत दी।

-->

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार आरोपी की उम्र 45 साल के आसपास है जबकि उसकी पीडि़त बेटी की उम्र करीब 16 साल है। पुलिस को दी शिकायत में पीडि़ता ने बताया है कि वे दो बहनें हैं।

मां की मौत के बाद से दोनों बहनें पिता के पास ही रहती हैं। उसके पिता एक निजी कंपनी में काम करते हैं। पीडि़ता का आरोप है कि उसके पिता शराब पीकर आते हैं और उसके साथ रोज छेड़छाड़ के साथ दुष्कर्म करते हैं। विरोध करने पर उसे मारा पीटा भी जाता है।

फिलहाल पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मुजेसर थाना के अधिकारी के अनुसार पीडि़त बच्ची की चिकित्सीय जांच के बाद बयान दर्ज किया जाएगा।