यहाँ सुनार पर काम वाली ने लगया छेड़ छाड़ का आरोप

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

हल्दुचोड़ एसकेटी डॉट कॉम

ADVERTISEMENTS

हल्दुचौड़ में सुनार द्वारा सफाई करने आई महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की धरपकड़ के लिए तलास शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हल्दुचौड़ के एक गांव में रहने वाली महिला ने कोतवाली में तहरीर देते हुए कहा है कि गत बुधवार को वह हल्दुचौड़ के जय गुरु कृपा ज्वेलर्स में सफाई करने गई थी।

तभी जय गुरु कृपा के मालिक अजय चौधरी ने मुझे दुकान से अंदर एक कमरे मे किसी काम हेतु बुलाया। मैने दरवाजे के बाहर खडे होकर काम के लिए पूछा तो उसने कहा अंदर आ जाओ।

मैने अदंर आने के लिए मना किया उसके बाद अजय चौधरी कमरे से बाहर निकल गया और महिला अंदर सफाई करने लगी तभी अचानक दुकान स्वामी ने पीछे से आकर महिला को पकड़ लिया और छेड़छाड़ करने लगा।

महिला बमुश्किल अपने को उसके चुंगल से छुड़ाकर भाग गई। जिसके बाद महिला द्वारा पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ की धारा में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। कोतवाल डीआर वर्मा ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है जल्द ही वह पुलिस की गिरफ्त में होगा.

ADVERTISEMENTS