यहाँ कमिश्नर ने कलेक्ट्रेट के खनन पटल का किया औचक निरीक्षण, मिली बड़ी खामियां सुधरने की दी हिदायत

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

नैनीताल एसकेटी डॉट कॉम

ADVERTISEMENTS

कमिश्नर दीपक रावत ने आज कलेक्ट्रेट के खनन पटल का औचक निरीक्षण किया इस दौरान कई खामियां मिली जिनमें मुख्य रुप से जुर्माना डालने के बाद भी अवैध खनन कर्ताओं की आरसी नहीं काटी गई है.

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने बुधवार को नैनीताल कलेक्ट्रेट स्थित खनन ऑफिस के खनन पोर्टल पर छापेमारी की, छापेमारी के दौरान कुमाऊँ कमिश्नर को काफी खामियां मिली, जिस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए कार्मिकों को कार्यशैली में सुधार के निर्देश दिए।
 
छापेमारी के दौरान पता चला कि खनन पोर्टल पर पिछले 3 सालों से अर्थदंड वालों की आरसी (रिकवरी सर्टिफिकेट) नहीं काटी जा रही थी, जबकि अवैध खनन करने वालों की संयुक्त रिपोर्ट होने के बावजूद अवैध खनन कर्ताओं को नोटिस नहीं दिया जा रहा था जिस पर कमिश्नर श्री रावत ने खनन विभाग के अधिकारियों को कड़ी फटकार भी लगाई। कहा कि इस तरह की हीला हवाली कार्यप्रणाली में सुधार किया जाए, अन्यथा सम्बन्धित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जायेगी।

ADVERTISEMENTS