चमोली में 21 को छुट्टी घोषित, भारी बारिश का अलर्ट जारी

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें



चमोली में 21 तारीख को स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। भारी बारिश की आशंका के चलते छुट्टी घोषित की गई है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTS


आदेश के अनुसार चमोली में 21 तारीख को कक्षा 12 तक के सभी सरकारी, अर्ध सरकारी, निजी स्कूल बंद रहेंगे इसके साथ ही चमोली में आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे।हालांकि शिक्षकों को अपने स्कूल पहुंचना होगा।


आपको बता दें कि 48 घंटों के लिए राज्य के 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते शासन प्रशासन अलर्ट मोड में है।
खुद सीएम धामी ने आपदा कंट्रोल रूम में पहुंचकर आपदा नियंत्रण की तैयारियों का जाएजा लिया है। आपदा प्रबंधन से जुड़ी एजेंसियों को चौबीसों घंटे अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए गए हैं।

ADVERTISEMENTS